सभी कोविड-19 की जांच निजी लेब्‍स में नि:शुल्‍क हो

जन स्वास्थ्य अभियान की मांग

इंडियन काउंसिल ऑफ़ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के महानिदेशक डॉ. बलराम वर्मा ने देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखकर कोविड 19 की निजी लैब में जाँच के लिए 4500/- राशि की शुल्‍क सीमा हटाने के बारे में जानकारी दी है। आईसीएमआर ने कहा कि राज्य और केंद्र शासित प्रदेश प्राइवेट लैब से बातचीत करके आपसी सहमति से जांच की कीमत तय कर सकते हैं। उल्‍लेखनीय है कि वर्तमान में कोविड-19 की जाँच के लिए स्थानीय स्तर पर कई नए प्रयास हुए हैं और विदेशी आयातित किट्स के नए विकल्प भी मिले हैं इसलिए ये निर्देश जारी किये गये हैं।

गौरतलब है कि कर्नाटक, दिल्ली, महाराष्ट्र, हरियाणा सरकार ने निजी लेब्स से कोविड 19 की जाँच आईसीएमआर द्वारा प्रस्तावित दर से काफी कम शुल्‍क में टेस्ट करवा रहे हैं। कर्नाटक में कोविड-19 की जांचें 2250 रूपये में हो रही हैं ।

जन स्वास्थ्य अभियान के अमूल्‍य निधि, एस. आर. आजाद,  डॉ. जी. डी. वर्मा, राकेश चंदोरे, राजकुमार सिन्हा ने सरकार से मांग की है कि इस संकट की घडी में कोविड-19 की जाँच सभी निजी लेब्स में मुफ्त में होना चाहिए और सभी लैब का यह नैतिक कर्तव्य भी है। उनका मानना है कि निजी लेब्स में कोविड -19 की जाँच के लिए आईसीएमआर ने पूर्व में जो राशि तय की गयी थी, वह भी एक आम व्‍यक्ति के लिए वहन करने लायक नहीं थी। वहीं इस समय आर्थिक संकट से जूझ रही जनता के यह और मुश्किल हैं।

उन्‍होंने यह कहा कि मध्‍य प्रदेश सरकार को जाँच क्षमता बढ़ाने के लिए गंभीर प्रयास करना चाहिए और सभी सक्षम निजी व शासकीय लेब्स को इसके लिए शीघ्र अनुमति दी जाना चाहिए। वर्तमान में प्रदेश में मात्र 20 लेब्स में ही कोविड 19 की जांचें हो पा रही हैं जो कि अन्‍य पड़ोसी राज्यों की तुलना में बहुत कम हैं। इसे तुरंत बढाया जाना चाहिए, क्योंकि आज कोविड-19 का संक्रमण प्रदेश के 50 जिलों में फैल चुका है ।

See also  कोविड-19 : कुछ सबक, कुछ सवाल

उन्‍होंने क‍हा इस बात को भी रेखांकित किया कि पूर्व में मध्यप्रदेश सरकार जिस प्रकार बुलेटिन में टेस्टिंग किट के साथ अन्य जरुरी उपकरणों की उपलब्धता की जानकारी दे रही थी, उसे पारदर्शिता के साथ नियमित रूप से पुन: देना चाहिए, ताकि सही जानकारी से नागरिक अवगत हो सके।  

Table of Contents

सागर से अंतरिक्ष तक : रक्षा विमर्श को नई दिशा देती शोधपरक कृति

भारत की सुरक्षा, संप्रभुता और वैश्विक प्रतिष्ठा से जुड़ा रक्षा विमर्श केवल सैन्य शक्ति का वर्णन नहीं, बल्कि राष्ट्र की सामरिक चेतना का दर्पण होता है। ऐसे समय में वरिष्ठ पत्रकार योगेश कुमार गोयल की पुस्तक ‘सागर से अंतरिक्ष तक:

Read More »

अपने जैसा ‘एआई’

‘आर्टीफीशियल इंटेलीजेंस’ उर्फ ‘कृत्रिम बुद्धिमत्ता’ के कसीदे बांचते हुए हम अक्सर इस मामूली सी बात को भूल जाते हैं कि ‘एआई’ आखिरकार एक व्यक्ति और समाज की तरह हमारा ही प्रतिरूप है। यानि हम उस मशीन में जैसा और जितना

Read More »

मध्यप्रदेश का बजट : ग्रीन फ्रेमवर्क का दावा, जलवायु संकट की अनदेखी

हाल के मध्यप्रदेश के बजट में तरह-तरह की लोक-लुभावन घोषणाओं के बावजूद पर्यावरण-प्रदूषण से निपटने की कोई तजबीज जाहिर नहीं हुई है। यहां तक कि पर्यावरण के लिए आवंटित राशि भी पिछले साल के मुकाबले घटा दी गई है। आखिर

Read More »