Sarvodaya Press Service

सर्वोदय प्रेस सर्विस – फीचर्स सेवा के छ: दशक

कोविड महामारी के बाद स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा बजट में कमी : डॉ. सैयदा हमीद

आठवीं डॉ. अजय खरे स्मृति व्याख्यानमाला का आयोजन

भोपाल। 5 मार्च 2022।  इस समय में कोविड महामारी के बाद स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा में बजट कम किया गया है। इस देश का ताना बाना बिखर रहा हैं। घृणा की राजनीति बढ़ रही हैं । जरूरी है की मुल्क में हम हमारी संस्कृतिक धरोहर को सँजोये व सँवारे।

उक्‍त उदगार मुख्य वक्ता के रूप में योजना आयोग के पूर्व सदस्य, प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता और प्रसिद्ध लेखिका पद्मश्री डॉ सैयदा सय्य्दीन हमीद ने वर्तमान परिप्रेक्ष्य में सामाजिक ताना बाना विषय पर अपने विचार प्रकट किए। वे यहां गांधी भवन में आठवीं डॉ. अजय खरे स्मृति व्याख्यानमाला में में बोल रही थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता की वरिष्ठ पत्रकार श्री चंद्रकांत नायडु ने की।

इस अवसर पर डॉ. मीरा शिवा को जन स्वास्थ्य सम्मान दिया गया जो चार दशकों से स्वास्थ्य के मुद्दों पर नीतिगत,कानूनी और जमीनी संघर्ष कर रही  हैं।

जन स्वास्थ्य सम्मान की प्रस्तावना अमूल्य निधि ने रखी, इससे पूर्व चार सदस्यीय पैनल ने डॉ मीरा शिवा का चयन किया।

कार्यक्रम में जन आंदोलन के राष्ट्रीय समन्वय और नर्मदा बचाओ आंदोलन के नेत्री मेधा पाटकर ने देश के वर्तमान पारिदृश्‍य  के संदर्भ मे अपनी बात रखी और कहा कि कई कानूनों ने जन विरोधी बदलाव किए गए हैं और यह सिलीसिला जारी हैं । कार्यक्रम की शुरुवात डॉ. अजय खरे को पुष्पांजली अर्पित करने के साथ शुरू हुई। कार्यक्रम के अंत मे आभार मध्यप्रदेश मेडिकल ऑफिसर असोशिएशन के डॉ माधव हसानी ने किया । इस कार्यक्रम मे भोपाल शहर के नागरिकों के साथ ही ऑनलाइन माध्यम से महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली, बिहार, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरयाणा। उत्तराखंड, राजस्थान के अनेक साथी भी बडी संख्‍या में जुड़े।

See also  खुशहाल खेती का मंत्र - ‘खेत एक, फसलें अनेक’

Table of Contents

अनशन से आगे का संघर्ष: सोनम वांगचुक से उठी एक ऐसी अपील, जिसने लोकतंत्र की आत्मा को छू लिया

लोकतांत्रिक आंदोलनों का इतिहास केवल संघर्षों का इतिहास नहीं है, बल्कि उन नैतिक दुविधाओं का भी इतिहास है, जहाँ एक ओर सिद्धांतों के लिए जीवन दांव पर लगा होता है और दूसरी ओर वही जीवन आंदोलन की सबसे बड़ी पूंजी

Read More »

सोनम वांगचुक :  अनशन नहीं, सत्ता का चरित्र बदला है

सोनम वांगचुक का आमरण अनशन अब केवल शिक्षा सुधार या एक मंत्री की जवाबदेही का प्रश्न नहीं रह गया है, बल्कि लोकतांत्रिक प्रतिरोध की प्रभावशीलता की भी परीक्षा बन चुका है। इसी बीच न्यायालय ने उनके जीवन की रक्षा को

Read More »

यात्रा-वृत्तांत : अनोखी है बैतूल की भू-संस्कृति

भारत की विविध भू-संस्कृतियों की खोज में बैतूल एक ऐसा पड़ाव है, जहाँ प्रकृति, लोकजीवन, आस्था और सामुदायिक संस्कृति एक-दूसरे में सहज रूप से घुली-मिली दिखाई देती हैं। यह यात्रा-वृत्तांत एक शोधार्थी की आँखों से बैतूल की सांस्कृतिक और प्राकृतिक

Read More »